--> इन हेल्थ टिप्स को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिये और रहे स्वस्थ (become Healthy) | DNALive24.com : Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

इन हेल्थ टिप्स को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिये और रहे स्वस्थ (become Healthy)

वेब टीम : दिल्ली * स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरुरी है सुबह उठकर 3 से 4 गिलास पानी पीना। सुबह जल्दी उठकर बिना ब्रश किये यदि आप 3 से 4 गिलास (अर...



वेब टीम : दिल्ली

* स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरुरी है सुबह उठकर 3 से 4 गिलास पानी पीना। सुबह जल्दी उठकर बिना ब्रश किये यदि आप 3 से 4 गिलास (अर्थात लगभग एक लीटर) गुनगुना पानी पीते हैं तो इससे आपकी बॉडी के Toxins बाहर निकल जायेंगे। ध्यान रखिये पानी पीने के 45 मिनट बाद तक आपको कुछ खाना पीना नहीं है।


* रोज कसरत (Exercise & Yoga) करना एक ऐसी आदत है जो आपको निरोगी बनाये रखने में सबसे अधिक मदद करेगी। आपको सुबह को कसरत जरूर करनी चाहिए। आप Daily Exercise के लिए कम से कम 20 मिनट और अधिक से अधिक जितना आप चाहें समय निकाल सकते हैं। Morning Exercise आपको पूरा दिन एनर्जी से भरपूर और खुश रखेगी।


* सुबह का नाश्ता (Breakfast) एक ऐसी डाइट है जिस पर हमारी 50% हेल्थ निर्भर करती है। सुबह के नाश्ते में आपको अंकुरित चने या दाल (Sprouted Grams & Pulses), एक मौसमी फल और कुछ ड्राई फ्रूट खाने चाहिए। कोशिश करें कि सुबह 8 बजे तक आपका ब्रेकफास्ट हो जाये। यदि आप चाहें तो फलों का ताजा जूस (Fresh Juice) भी ले सकते हैं।


* स्वस्थ रहने की एक अच्छी टिप्स (Health Tips) यह है कि खाना खाने के तुरंत बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। तुरंत बाद पानी पीने से जठर अग्नि (Gastric fire) कम हो जाती है और खाना सही से नहीं पचता। इसलिए आपको खाना खाने के कम से कम 45 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। पानी गुनगुना हो तो बहुत अच्छा।


* स्वस्थ रहने की बेहतरीन टिप्स (Best Tips for Stay Healthy) यह है कि आपको खाना खाने के तुरंत बाद, नहाने से ठीक पहले और सोने से ठीक पहले पेशाब जरूर करनी चाहिए। खाने के ठीक बाद पेशाब करने से पथरी और शुगर का खतरा कम हो जाता है। नहाने से ठीक पहले पेशाब जाने से बॉडी नार्मल तापमान पर आ जाती है और सोने से ठीक पहले पेशाब करने से नींद अच्छी आती है।


* अगर Healthy रहना है तो आज से ही चीनी खाना छोड़ दीजिये। चीनी हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुँचाती है। यदि बंद न कर सकें तो बहुत कम कर दें। शहद, मिश्री, गुड़ आदि प्रयोग करें। साथ ही नमक भी कम से कम प्रयोग करें। यदि नमक खाएं तो केवल Rock Salt का ही प्रयोग करें।


* मेडिटेशन स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरुरी है। यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) के साथ शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health) को भी एकदम फिट रखता है। दिन में सुबह के समय या शाम के समय कम से कम 15 मिनट आपको मेडिटेशन को जरूर देना चाहिए। मेडिटेशन टेंशन फ्री होने का सबसे अच्छा तरीका है। आप टेंशन फ्री होंगे तो अधिक स्वस्थ होंगे। ध्यान रहे की Meditation करते समय आसपास का वातावरण साफ़ और खुशनुमा होना चाहिए।


* नींद पूरी न होने के कारण भी बहुत से रोग हो जाते हैं। नींद पूरी न हो तो पूरा दिन बेकार जाता है। आपको कम से कम 6 घंटे और अधिक से अधिक 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद के समय हमारे शरीर की प्राणशक्ति बॉडी को रिपेयर करती है, बॉडी को आराम मिलता है जिससे हम फुल रिचार्ज हो जाते हैं।


* आप किस समय खाना खाते हैं? Healthy Tips यह है कि स्वस्थ रहने के लिए खाने का समय फिक्स होना चाहिए। सुबह 8 बजे तक आपको नाश्ता जरूर ले लेना चाहिए। दोपहर 12 बजे के आसपास आप लंच कर सकते हैं और शाम सूर्य अस्त होने से ठीक पहले आपको खाना खा लेना चाहिए। रात को सोते समय आप दूध ले सकते हैं।


* शरीर की मालिश (Body Massage) करना शरीर को स्वस्थ रखने का बहुत अच्छा उपाय है। आपको प्रत्येक सप्ताह पूरे शरीर की मालिश जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप सरसों, तिल या कोई आयुर्वेदिक तेल का प्रयोग कर सकते हैं। तेल मालिश (Body Massage) से आपकी बॉडी की नसों में खून का प्रवाह बहुत अच्छा रहता है जिससे शरीर को कोई बीमारी (Disease) नहीं लग पाती।


* सुबह जल्दी उठना बहुत अच्छी आदत है। आपको रोज सूर्य निकलने से पहले उठ जाना चाहिए। सुबह का वातावरण अमृत के समान माना गया है। सुबह 4 से 5 बजे के बीच उठ जाने से शरीर और मन (Mind & Body) दोनों फिट बने रहते हैं। सुबह का समय टहलने, कसरत करने और मेडिटेशन के लिए बहुत उपयोगी है। Students के लिए यह पढ़ने का सबसे अच्छा समय होता है।


*  यह बात विज्ञान ने भी प्रूफ कर दी है कि हमेशा पॉजिटिव रहने से आपकी Health पर भी पॉजिटिव असर होता है। एक Positive Thinking रखने वाला इंसान बहुत सी बीमारियों से बचा रहता है। उसे न तो टेंशन होती है और न ही थकान होती है। ऐसा व्यक्ति एकदम स्वस्थ और सक्सेसफुल जीवन जीता है।


* फल और ड्राई फ्रूट का अधिक उपयोग करने से शरीर प्राकृतिक रूप से स्वस्थ अनुभव करता है। हमारा शरीर फलों को 2 घंटे में पचा देता है जबकि खाना पचाने में शरीर को 6 से 8 घंटे लगते हैं। कोई भी खायी हुई चीज जितनी जल्दी आपका शरीर पचाएगा उतना ही हम स्वस्थ रहेंगे। सूखे मेवे में आप बादाम और अखरोट का प्रयोग जरूर करें। ध्यान रहे एक बार में 28 ग्राम से ज्यादा सूखे मेवे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।


* यदि आपको निरोगी जीवन जीना है तो चाय, कॉफी और फ़ास्ट फूड का सेवन बंद कर देना चाहिए। यह तीनों छोड़ना तभी संभव हो पायेगा जब इसके Substitute का आप यूज़ करने लगें। आप चाय और कॉफी की जगह आयुर्वेदिक पेय का उपयोग कर सकते हैं और फास्ट फूड को आप कभी कभी अपने घर पर बनाकर खा सकते हैं।


* आप एक Healthy Life जीने के लिए कुछ अच्छी और Natural Medicine का नियमित सेवन कर सकते हैं। आप तुलसी के पत्ते का रोज सेवन कर सकते हैं। साथ ही आपको ग्रीन टी, ऑवला, लहसुन का नियमित सेवन करना चाहिए। यह सभी Natural Medicine का काम करती हैं और आपको बीमार होने से बचाती हैं।

COMMENTS

नाम

Agriculture,1,Breaking,40,Business,1,Crime,13,Education,1,Entertainment,12,Health,18,India,19,Politics,16,Religion,4,Sports,4,Technology,11,World,17,
ltr
item
DNALive24.com : Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar: इन हेल्थ टिप्स को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिये और रहे स्वस्थ (become Healthy)
इन हेल्थ टिप्स को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिये और रहे स्वस्थ (become Healthy)
https://1.bp.blogspot.com/-7MEDGdhl4FM/YCUEeAETuRI/AAAAAAAAACw/UlgHbesdUT8imRUyJ5RCObSR27D5PG7OACLcBGAsYHQ/w640-h426/healthy%2Bimages.jpg
https://1.bp.blogspot.com/-7MEDGdhl4FM/YCUEeAETuRI/AAAAAAAAACw/UlgHbesdUT8imRUyJ5RCObSR27D5PG7OACLcBGAsYHQ/s72-w640-c-h426/healthy%2Bimages.jpg
DNALive24.com : Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
https://hindi.dnalive24.com/2021/02/become%20healthy.html
https://hindi.dnalive24.com/
https://hindi.dnalive24.com/
https://hindi.dnalive24.com/2021/02/become%20healthy.html
true
9197218741667020147
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content